Skip to content
PRADEEP GUPTA

Contributor

PRADEEP GUPTA

Editor in chief focused on public affairs, institutions, and civic accountability.

Breaking News Uttar Pradesh

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को भृगुनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। "एक दिन का योग, आजीवन निरोग" के प्रेरक संदेश ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिसके चलते स्टेडियम में अपेक्षा से अधिक भीड़ देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

21 Jun 2026 1 min read
Breaking News Ballia

बलिया के जेल कैदीयों को अनोखी सजा, भूखे काटनी पड़ती है पूरी रात

बलिया में जिला कारागार न होने से मऊ और आजमगढ़ की जेलों में विस्थापित बंदियों की रातें वाकई भारी बेचैनी और मानसिक प्रताड़ना में कट रही हैं। बलिया जिला कारागार पुराने को खाली कराकर ⁠मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन आवंटित किए जाने के बाद से यहां के करीब 900 से अधिक कैदियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

10 Jun 2026 1 min read